लूट-अपहरण कांड में मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

0

लूट-अपहरण कांड में मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

43,800 रुपए की लूट के मामले में मगरलोड पुलिस की कार्रवाई जारी, पहले पकड़े जा चुके हैं तीन आरोपी; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त

उत्तम साहू 

मगरलोड, 19 सितंबर 2026। खुद को बजरंग दल और पुलिसकर्मी बताकर पिकअप सवार लोगों को रोकने, मारपीट करने और एक व्यक्ति का अपहरण कर रकम लूटने के मामले में मगरलोड पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विकास आडिल और साहिल अली को तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना 3 मार्च 2026 की है। छाती निवासी देवेन्द्र कुमार मारकंडे अपने साथियों के साथ पिकअप वाहन से बछड़े लेकर मुड़केरा जा रहे थे। आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने खुद को बजरंग दल और पुलिस का सदस्य बताते हुए उन्हें धमकाया तथा मारपीट की। इसके बाद देवेन्द्र को जबरन कार में बैठाकर दुगली की ओर ले गए।

रास्ते में आरोपियों ने देवेन्द्र से 13,800 रुपए नकद ले लिए, जबकि फोन-पे के जरिए 30 हजार रुपए और ट्रांसफर करवाए गए। इस तरह कुल 43,800 रुपए की लूट की गई। मामले में मगरलोड थाने में अपराध क्रमांक 40/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पहले तीन आरोपी पकड़े, अब दो और गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने पहले ही पाईकभाठा निवासी ओमकार कुर्रे, चांद कुर्रे और राहुल कुर्रे को 6 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और लूटी गई रकम में से बची राशि सहित करीब 7.58 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई थी।

घटना के बाद विकास आडिल और साहिल अली फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी कथित संलिप्तता सामने आने के बाद मेमोरेंडम के आधार पर लूट की रकम में उनके हिस्से की बची नकदी भी बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट कुरुद के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !