श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को धमतरी जिले में शुष्क दिवस
उत्तम साहू
धमतरी, 03 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार जिले की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, कम्पोजिट दुकानें, अहाते, होटल बार तथा मद्य भाण्डागार धमतरी बंद रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस के दौरान जिले में मदिरा के विक्रय एवं वितरण पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

