नगरी..संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी का व्रत, गायत्री माता मंदिर में हुई विशेष पूजा
उत्तम साहू
धमतरी। संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ मनाए जाने वाले पावन पर्व हलषष्ठी (कमरछठ) के अवसर पर स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 7 स्थित गायत्री माता मंदिर में माताओं एवं बहनों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से हलषष्ठी माता और भगवान बलराम की पूजा कर अपनी संतानों के सुखी, स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था का माहौल रहा, जहां बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने पर्व की पूजा में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
हलषष्ठी का यह पावन व्रत मातृत्व की ममता, आस्था और संतान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी माताओं-बहनों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कामना की गई कि हलषष्ठी माता की कृपा से हर घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा सभी संतानों का जीवन स्वस्थ, सुरक्षित और मंगलमय हो।


