सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत से की मुलाकात, सिहावा संगठन की मजबूती पर मंथन

0

 


सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत से की मुलाकात, सिहावा संगठन की मजबूती पर मंथन

कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक समन्वय पर हुई चर्चा



उत्तम साहू,नगरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन के दौरान सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान सिहावा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की स्थिति, जमीनी सक्रियता और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात में संगठन को केवल शीर्ष स्तर तक सीमित रखने के बजाय बूथ, सेक्टर और ग्रामीण स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल तथा स्थानीय मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे।

विधायक अंबिका मरकाम ने प्रदेश प्रभारी को सिहावा विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों तथा विभिन्न ब्लॉकों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनता से जुड़े मुद्दों पर संगठन की सक्रियता से भी अवगत कराया।

प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने भी संगठन की जमीनी स्थिति और कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के बीच समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने से संबंधित विषयों पर संवाद किया।

विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि संगठन की मजबूती में जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समन्वय से सिहावा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर लगातार काम किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश प्रभारी के प्रथम प्रवास के दौरान हुई इस मुलाकात को सिहावा विधानसभा में संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं से संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !