मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण और साप्ताहिक बाजार में शौचालय निर्माण की मांग

0

 

मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण और साप्ताहिक बाजार में शौचालय निर्माण की मांग

नेता प्रतिपक्ष हरीश साहू ने CMO को सौंपा ज्ञापन, वार्डवासियों की सुविधा के लिए जल्द कार्रवाई का आग्रह


                         उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 15 शहीद सेनानी वार्ड (पुरानी बस्ती) में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी दो प्रमुख मांगों को लेकर पार्षद एवं नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष हरीश साहू ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने वार्ड स्थित मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण एवं बाउंड्रीवाल निर्माण के साथ ही साप्ताहिक बाजार स्थल पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की है।

ज्ञापन में पार्षद हरीश साहू ने बताया कि पुरानी बस्ती स्थित मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण परिसर की व्यवस्था प्रभावित होती है। वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण और बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग की गई है।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 15 में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में शौचालय की सुविधा नहीं होने से व्यापारियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में नगर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण आवश्यक बताया गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने दोनों कार्यों को जनसुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि आवेदन नगर पंचायत कार्यालय में 20 अगस्त 2026 को आवक क्रमांक 939 के तहत प्रस्तुत किया गया है। अब वार्डवासियों को इन मांगों पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !