मगरलोड..छठ्ठी कार्यक्रम में अश्लील टिप्पणी का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर सर्जिकल ब्लेड से हमला

0

 

मगरलोड..छठ्ठी कार्यक्रम में अश्लील टिप्पणी का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर सर्जिकल ब्लेड से हमला

मगरलोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया, घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड बरामद



उत्तम साहू,मगरलोड/धमतरी। ग्राम चन्द्रसुर में छठठी कार्यक्रम के दौरान युवती पर कथित अश्लील टिप्पणी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए सर्जिकल ब्लेड से युवक की पीठ पर वार कर दिया। मामले में मगरलोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार सर्जिकल ब्लेड भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को पप्पू साहू निवासी खमतराई, रायपुर अपने परिवार के साथ ग्राम चन्द्रसुर में अपने भांजा-दामाद मुरली साहू के घर आयोजित छठठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे घर के पास गली में आरोपी डोमेश्वर साहू (30) निवासी परसदा, भाठापारा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद ने प्रार्थी की भांजी पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणी की।

प्रार्थी द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जेब से सर्जिकल ब्लेड निकालकर प्रार्थी की पीठ पर बाएं कंधे के नीचे वार कर दिया। हमले में प्रार्थी घायल हो गया।

घटना की रिपोर्ट पर चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 165/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) और 118(1) के तहत जांच शुरू की गई।


निशानदेही पर ब्लेड बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डोमेश्वर साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड को ग्राम चन्द्रसुर स्थित स्वागत गेट के पास छिपाकर रखना बताया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की निशानदेही पर एक धारदार सर्जिकल (ऑपरेशन) ब्लेड प्लास्टिक कवर सहित बरामद किया।

आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी: डोमेश्वर साहू, पिता गोवर्धन साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी परसदा (भाठापारा, वार्ड नं. 11), थाना राजिम, जिला गरियाबंद।

जब्ती: एक नग धारदार सर्जिकल (ऑपरेशन) ब्लेड मय प्लास्टिक कवर।

पुलिस ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अश्लीलता, गाली-गलौज, मारपीट और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !