धमतरी..एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार

0

 

धमतरी..एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार

3.08 ग्राम चिट्टा और मोबाइल समेत 71,600 रुपए का मशरूका जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई


उत्तम साहू 

धमतरी, 25 सितंबर 2026।
जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा और मोबाइल फोन समेत कुल 71,600 रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एकलव्य खेल मैदान स्टेडियम के पास मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पीएसआई संदीप अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3.08 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 61,600 रुपए बताई गई है। इसके अलावा करीब 10 हजार रुपए कीमत का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 71,600 रुपए का मशरूका जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक नरसिंग दानी (33 वर्ष), पिता मनोहर नरसिंग दानी, निवासी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 228/2026 के तहत धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !