भीषण सड़क हादसा: ट्रक और डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 गंभीर घायल

0

 

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 गंभीर घायल



धमतरी/पुरूर नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक सड़क पर पलट गया और डीजे से बंधा पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, डीजे बंधी पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय पिकअप में करीब 10 युवक सवार बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में घायल पांच अन्य युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त होकर पलट गए, जिससे नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की।

एडिशनल एसपी चंद्रकान्त गवर्ना ने हादसे में पांच लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !