कृषि दवा व्यवसायियों को ब्लैकमेल करने का आरोप

0

 कृषि दवा व्यवसायियों को ब्लैकमेल करने का आरोप

 तथाकथित पत्रकार और संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग


उत्तम साहू 

धमतरी/ खाद बीज दवा व्यापारी संघ नगरी ने असामाजिक तत्वों द्वारा निरंतर परेशान करने की शिकायत कलेक्टर से की है। दाऊ ट्रेडर्स सांकरा, न्यू राज कृषि केंद्र नगरी, पारस कृषि केंद्र सोनामगर, कृषि केंद्र घटुला के संचालकों ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत आवेदन कर कहा है कि नगरी सिहावा वनांचल आदिवासी क्षेत्र में विगत कई वर्षों से खाद बीज दवा की दुकानें कृषि विभाग के निर्देशानुसार संचालित की जा रही हैं, लेकिन विगत कुछ दिनों से तथाकथित कुछ पत्रकार और विघ्नसंतोषी लोगों द्वारा जिले के अंदर सामग्री विक्रय को ओडिशा राज्य भेजने का आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल एवं परेशान किया जाता है।

यहां तक कि किसानों द्वारा आधार कार्ड दिखाने पर भी उन्हें रोककर धमकी दी जाती है। खाद बीज दवा व्यवसायी को व्यापार बंद कराने मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !