हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया

0

 

हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया

शिक्षक के लिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सर्वोपरि : सतीश प्रकाश सिंह


उत्तम साहू 

कोरबा। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने वर्तमान दौर में इंटरनेट, गूगल, एआई और चैटजीपीटी जैसी आधुनिक तकनीकों के बढ़ते प्रभाव के बीच शिक्षक की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक ज्ञान का माध्यम हो सकती है, लेकिन विद्यार्थियों के जीवन का सही मार्गदर्शन, संस्कार निर्माण और सर्वांगीण विकास शिक्षक ही करता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करता है। एक योग्य शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यालयीन शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन कक्षा-कक्ष में दिए जाने वाले ज्ञान और मार्गदर्शन को अत्यंत आवश्यक बताया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह सहित विद्यालय के सभी व्याख्याताओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रीफल, पेन एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। समारोह में व्याख्याता एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं में दिव्या कुजूर, मेलन कंवर, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, सोनम बालन, अनुराधा राठौर, उमाकांत टोंडे, रुपसाय बिंझवार और कमलेश्वर सिंह उपस्थित रहे।

वहीं छात्र-छात्राओं में सोनल कुमारी, सतीश कुमार, सोनिया, नंदिनी कुमारी, साहिल कुमार, लक्ष्मी कुमारी, उमेश्वरी और मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षक दिवस समारोह उत्साह, सम्मान और प्रेरणादायी वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !