गंगरेल जलाशय में बढ़ाई गई सुरक्षा, दो सैनिकों की तैनाती; प्रशासन की सतर्कता

0


गंगरेल जलाशय में बढ़ाई गई सुरक्षा, दो सैनिकों की तैनाती; प्रशासन की सतर्कता

जलभराव और तेज जलप्रवाह को देखते हुए सतत निगरानी, नागरिकों से बांध एवं नदी के निकट नहीं जाने की अपील



उत्तम साहू 

धमतरी, 3 सितंबर 2026। गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव और जलप्रवाह की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया है। नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर जलाशय क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा सामग्री के साथ दो सैनिकों को तैनात किया गया है। वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अमला जलाशय तथा आसपास के क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहा है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से गंगरेल बांध, जलाशय, नदी और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के अत्यधिक निकट न जाएं। विशेष रूप से बच्चों को नदी अथवा जलाशय के आसपास अकेले जाने से रोकने की अपील की गई है।

नदी में नहाने, तैरने अथवा तेज बहाव वाले स्थानों पर उतरने से बचने के साथ ही जलाशय और नदी में मछली पकड़ने के लिए भी नहीं जाने की सलाह दी गई है। जलस्तर और जलप्रवाह में अचानक परिवर्तन होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने सेल्फी या फोटो लेने के लिए पानी के किनारे अथवा जोखिम वाले स्थानों तक नहीं जाने की भी अपील की है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेने तथा बांध, नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

कलेक्टर ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से नदी में नहाने, तैरने अथवा मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने तथा अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है। प्रशासन ने नागरिकों से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !