सेजेस नगरी के सागर साहू ने एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक

0

 

सेजेस नगरी के सागर साहू ने एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक

600 मीटर और 400 मीटर रिले में तृतीय स्थान, 400 मीटर दौड़ में हासिल किया चौथा स्थान



उत्तम साहू,नगरी। सेजेस नगरी के प्रतिभावान छात्र सागर साहू ने जगदलपुर में आयोजित अंडर-14 राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सागर ने प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 400 मीटर रिले रेस में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर व्यक्तिगत दौड़ में चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

सागर साहू को शुरू से ही विभिन्न खेल गतिविधियों में विशेष रुचि रही है। उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में विद्यालय के पीटीआई खेमराज साहू एवं सुश्री पूजा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों शिक्षकों के मार्गदर्शन में सागर ने नियमित अभ्यास और मेहनत के माध्यम से अपनी खेल क्षमता को बेहतर बनाया।

विद्यालय के पीटीआई खेमराज साहू एवं सुश्री पूजा साहू द्वारा लगातार विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें प्रशिक्षण और प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

सागर साहू की इस उपलब्धि पर सेजेस नगरी के प्राचार्य एस.के. प्रजापति, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने सागर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !