धमतरी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित.कल पोला तिहार पर बंद रहेंगे शासकीय कार्यालय

0

 

धमतरी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित.कल पोला तिहार पर बंद रहेंगे शासकीय कार्यालय

पोला, दशहरा (महाअष्टमी) और गोवर्धन पूजा पर रहेगा अवकाश, 



उत्तम साहू 

धमतरी, 9 सितंबर 2026। स्थानीय पर्व एवं त्योहारों के महत्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए धमतरी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें पोला तिहार, दशहरा (महाअष्टमी) और गोवर्धन पूजा शामिल हैं।

पूर्व जारी आदेश के अनुसार कल 10 सितंबर 2026, गुरुवार को पोला तिहार के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दशहरा (महाअष्टमी) तथा 9 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। स्थानीय अवकाश से जिलेवासियों को पारंपरिक पर्वों को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

यह स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण धमतरी जिले में लागू रहेगा। हालांकि, घोषित स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !