मगरलोड..घर में घुसकर परिवार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने के विवाद में लाठी-डंडे व छाता से किया हमला, तीनों आरोपी जेल भेजे गए
उत्तम साहू,मगरलोड। मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने के विवाद को लेकर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से लाठी-डंडे व छाता से मारपीट करने के मामले में करेलीबड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे और एक छाता भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम धौराभाटा निवासी नारद लहरे (46) ने चौकी करेलीबड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे और दाऊ लाल महिलांगे एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर जबरन उसके घर में घुस आए।
आरोप है कि तीनों ने प्रार्थी के पुत्र द्वारा मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी, उसके पुत्रों और पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान नारद लहरे के सिर में चोट आई।
शिकायत पर चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे और एक छाता गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया।
पुलिस ने मामले में आरोपी पूरन महिलांगे (29), टोमन महिलांगे (24) और दाऊ लाल महिलांगे (60), सभी निवासी धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 04, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
धमतरी पुलिस के अनुसार जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।

