OBC दिवस पर मड़ेली में जुटेगा पिछड़ा वर्ग, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर होगा विशेष कार्यक्रम
अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु ने OBC समाज से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
उत्तम साहू,धमतरी। OBC दिवस के अवसर पर 10 सितम्बर को ग्राम मड़ेली, कुरूद में पिछड़ा वर्ग समाज का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा OBC समाज के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।
ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु ने OBC समाज के लोगों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
अधिवक्ता साहु ने कहा कि OBC दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना, जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व तथा शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी में न्यायपूर्ण अवसर OBC समाज की प्रमुख आवश्यकताओं में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक समाज की लोकतांत्रिक आवाज ही अधिकारों को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से 10 सितम्बर को मड़ेली पहुंचकर OBC एकता और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की जानकारी
स्थान: ग्राम मड़ेली, कुरूद, जिला धमतरी
दिनांक: 10 सितम्बर
समय: सुबह 11 बजे से
— अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु
संस्थापक, ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़
मोबाइल: 7000200803, 9827183817

