रावणभाठा में 65 फीट के रावण का दहन, CM साय ने हर साल 10 लाख देने की घोषणा की

0

 

रावणभाठा में 65 फीट के रावण का दहन, CM साय ने हर साल 10 लाख देने की घोषणा की

170 साल पुरानी दशहरा परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा की सराहना



रायपुर। विजयादशमी पर भाटागांव चौक स्थित ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में भव्य दशहरा उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में 65 फीट ऊंचे रावण तथा 55-55 फीट के मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान आकर्षक रामलीला और जबलपुर से आई टीम की मनमोहक आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रावण दहन की सार्थकता तभी है, जब हम अपने भीतर के काम, क्रोध, मद और लोभ जैसी बुराइयों पर भी विजय प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री ने रावणभाठा की लगभग 170 वर्ष पुरानी गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी रावणभाठा दशहरा उत्सव को ऐतिहासिक परंपरा बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा सहित पदाधिकारियों और सदस्यों की आयोजन को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सराहना की।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, अंजय शुक्ला, समिति के पदाधिकारी-सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !