गांधी जयंती पर झाड़ू लेकर निकला साहू समाज, नारधा में चला स्वच्छता अभियान

0

 

गांधी जयंती पर झाड़ू लेकर निकला साहू समाज, नारधा में चला स्वच्छता अभियान

साहू सदन, कर्मा मंदिर, गायत्री मंदिर व स्कूल परिसर में की साफ-सफाई, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश



मगरलोड। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर ग्रामीण साहू समाज नारधा ने सेवा और स्वच्छता का संदेश देते हुए गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया। समाज के पदाधिकारियों एवं महिला-पुरुष सदस्यों ने स्वयं सफाई की जिम्मेदारी संभाली और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान साहू सदन, मां कर्मा मंदिर, गायत्री मंदिर तथा स्कूल प्रांगण के आसपास सफाई की गई। समाजजनों ने श्रमदान करते हुए ग्रामीणों को अपने घर, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।



कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं मां कर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों का तिलक-वंदन कर स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत मगरलोड की सभापति तिलोत्तमा साहू ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना और समाज को स्वच्छता के साथ सेवा व अनुशासन का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और गांव को बेहतर बनाया जा सकता है।

स्वच्छता अभियान में तिलोत्तमा साहू, समाज उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, संगठन सचिव पवन साहू, जमुना साहू, कोषाध्यक्ष श्रवण साहू, डॉ. रामकृष्ण साहू, सेवानिवृत्त आर्मी एवं पंच रोहित साहू, प्रेमानंद साहू, मोहित साहू, सियाराम साहू, छबि साहू, पालसिंग साहू, द्रोणाचार्य साहू, थानूराम साहू, अर्जुन साहू, रामचंद्र साहू, सीबु साहू, राधेलाल साहू, जोईधा साहू, अनुसुईया साहू, दुलेश्वरी साहू, चंपी साहू और अन्नु साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !