वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बोरसी में पैदल मार्च कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा की उठाई मांग
फिंगेश्वर, 19 अक्टूबर 2026। कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने ग्राम बोरसी में विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता के मताधिकार का सम्मान और उसकी सुरक्षा आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना तथा निर्वाचन व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रखना महत्वपूर्ण है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वोट चोरी से जुड़े सवालों और आशंकाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा पारदर्शी कार्रवाई के माध्यम से जनता का विश्वास बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में संगठन जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है। यह आंदोलन लोकतंत्र की गरिमा, संविधान की भावना और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प को लेकर किया गया है।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, वरिष्ठ नेता डीके ठाकुर, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, तेजेश यदु, जगन्नाथ साहू, रेवा ओगरे, सुंदर साहू, डोमन तारक, दयानंद साहू, भुवनेश्वरी बंजारे, हिमेश्वरी साहू, जानकी निर्मलकर, छन्नू साहू, शिव कुमार साहू, वासु साहू, कुलेश्वर धनकर, राहुल साहू, हिमांशु साहू, धनेन्द्र यादव, वासिम खान, डेविड, महेश्वर भगत, कुंदन, योगेश, अश्वनी, नेतराम सिन्हा, बरसन पटेल, चिमन बघेल, नितेश भारतीय, मनोज निर्मलकर, टिंकू रात्रे, रोशन ओगरे, दीपक डहरिया, भीम पुर्रे, इंदल निर्मलकर, सोमनाथ यादव, खोमेश्वर सिन्हा, रोहित साहू, खेमराज सिन्हा, ईश्वरी साहू, भोला कोसरे, भागवत अंगारे, जावेद कोसरे, चंद्रकांत ओगरे, युगल पुर्रे और वासुदेव यादव सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


