भाजपा मंडल नगरी में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान की कार्यशाला संपन्न

0

 

भाजपा मंडल नगरी में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान की कार्यशाला संपन्न

कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जुटे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता, अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प


उत्तम साहू 

नगरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 26 अक्टूबर 2026 को भाजपा मंडल नगरी की मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। देऊरपारा स्थित कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों, संगठन की भूमिका तथा इसके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा यह अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में नागेंद्र शुक्ला और मोहन नाहटा उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान के उद्देश्य और संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। साथ ही, कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।



कार्यशाला में जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, रवि दुबे, कमल डागा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश नाथ गोसाईं, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चालेश्वरी साहू, सुलोचना साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा रामगोपाल साहू, रूमलाल, सुरेंद्र साहू, लव साहू, शशिभूषण साहू, भुवनेश्वर धृतलहरे, नीलम साहू, योगेश साहू, दयाराम नेताम, रामकुमार, बंसी कुंजम, पुनर साहू, नरेंद्र सेन, अश्वनी निषाद, बागेश्वर साहू, अंबिका ध्रुव, आरती ध्रुव, रामेश्वरी साहू, मुरारी ग्वाल, युगल साहू, विकास जैन और दीनदयाल सेन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यशाला के समापन पर अभियान को सफल बनाने और संगठन की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। भाजपा मंडल नगरी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !