ग्राम पंचायत बसीबार में मनाया गया 25वां मितानिन दिवस, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए मितानिन बहनों का हुआ सम्मान

0

ग्राम पंचायत बसीबार में मनाया गया 25वां मितानिन दिवस, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए मितानिन बहनों का हुआ सम्मान

सरपंच एवं उपसरपंच ने साल-श्रीफल, साड़ी और पुष्पहार भेंटकर किया सम्मानित, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में मितानिनों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण



 बसीबार। ग्राम पंचायत बसीबार के पंचायत भवन में 25वें मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिन बहनों एवं उनकी मार्गदर्शक मितानिन प्रशिक्षक का सम्मान किया गया।


इस अवसर पर मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती बीना चौहान तथा मितानिन श्रीमती मनशिला कंवर, श्रीमती तिकैतीन चौहान एवं श्रीमती चन्द्रकली यादव को ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच श्रीमती कंचन सुरभवन सिंह कंवर द्वारा साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं उपसरपंच श्री देवेंद्र कुमार यादव की ओर से साड़ी एवं पुष्पहार भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम में सरपंच पति श्री सुरभवन सिंह कंवर एवं उपसरपंच श्री देवेंद्र कुमार यादव ने मितानिनों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में मितानिन बहनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने जैसे कार्यों में मितानिन बहनें पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनका सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायक है।


उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीण परिवारों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जरूरी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।


कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य डॉ. मनोज कुमार कंवर, सरपंच पति सुरभवन सिंह कंवर, उपसरपंच देवेंद्र कुमार यादव, कलेश सिंह कंवर, संजय कुमार चौहान, मनभवन सिंह कंवर, श्रीमती रमला कंवर, चन्द्रिका कंवर, सजन कंवर, श्रीमती सकुंती बाई कंवर सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !