अध्यक्ष निधि से पुरानी बस्ती के गौरा चौरा का हुआ सौंदर्यीकरण

0

 

अध्यक्ष निधि से पुरानी बस्ती के गौरा चौरा का हुआ सौंदर्यीकरण

दीपावली से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कराया जीर्णोद्धार, पूजा-अर्चना कर किया लोकार्पण


उत्तम साहू 

नगरी। दीपावली एवं गौरा-गौरी पर्व के पावन अवसर पर नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 14 स्थित पुरानी बस्ती के गौरा चौरा का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपनी अध्यक्ष निधि से इस विकास कार्य को पूरा कराकर वार्डवासियों को धार्मिक स्थल की सौगात दी।

गौरा चौरा के चबूतरे को ग्रेनाइट से आकर्षक रूप दिया गया है। परिसर में स्टील रेलिंग लगाने के साथ ऊपर मंडप का निर्माण भी कराया गया। वहीं आसपास के घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाकर उचित व्यवस्था की गई है। इन कार्यों से गौरा चौरा परिसर अब स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नजर आने लगा है।

दीपावली एवं गौरा-गौरी पूजा के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने फीता काटकर तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि गौरा-गौरी पूजा और दीपोत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित गौरा चौरा का चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इन धार्मिक स्थलों का नगरवासियों की आस्था और सामाजिक एकता में विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। वार्डवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पर्व से पहले यह कार्य कराया गया है। नगर में आगे भी आवश्यकतानुसार विकास कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, वार्ड पार्षद शंकर देव, सभापति अश्वनी निषाद, चेलेश्वरी साहू, देवचरण ध्रुव, अंबिका ध्रुव, जयंती टुकेश्वरी साहू, मिकी गुप्ता, हृदय लाल नाग, उत्तम गौर, रविंद्र गौर, गौरा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, शीतल पुजारी, सत्येंद्र सोम सहित वार्डवासी एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !