प्राकृतिक आपदा पीड़ित 5 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
उत्तम साहू
धमतरी 30 जून 2023/ कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के पांच लोगों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। इनमें कुरूद तहसील के ग्राम बंजारी की श्रीमती सुमरित बाई साहू की आग से जलने से मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पति श्री सेवाराम साहू को चार लाख रूपये, मगरलोड के कुसुमखुंटा के श्री मंगतूराम ध्रुव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती चित्ररेखा ध्रुव चार लाख रूपये और धौराभाठा के दिव्यांश साहू की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री उदयराम साहू को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम सोनपैरी के श्री कुंजल मानिकपुरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती कलेन्द्री मानिकपुरी को चार लाख रूपये और कुकरेल तहसील के ग्राम बेधवापथरा श्री भुनेश्वर मंडावी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती साहबती मंडावी को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।