चंद्रयान अभियान 3 के सफलता पूर्वक लॉन्चिंग पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
उत्तम साहू
नगरी- 23 अगस्त को सूरज डूबते डूबते भारत वासियों के दिलों में खुशियां भर गया। शाम होते ही चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बजरंग चौक नगरी में इकट्ठा होकर तिरंगा लहराते हुए आतिशबाजी करके खुशियां मनाते हुये एक दूसरे को गले से लगाया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, विधानसभ मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, महामंत्री राजेश गोसाई, मंडल मंत्री बलजीत छाबड़ा, संत कोठारी निखिल साहू, संजय सारथी, ओमी ठाकुर, महेंद्र कौशल, यशकरन पटेल, सुनील निर्मलकर, दीपक डागा, एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

