स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने प्रोजेक्ट उन्नति के तहत् प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को बताया मतदान का महत्व, दिलायी शपथ

0

 

 स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने प्रोजेक्ट उन्नति के तहत् प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को बताया मतदान का महत्व, दिलायी शपथ 


उत्तम साहू 

धमतरी 8 अगस्त 2023/ राष्ट्रीय जागरूकता मतदाता अभियान को सशक्त बनाने एवं मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने महत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् 100 दिवस पूर्ण किये श्रमिकों को प्रोजेक्ट उन्नति के तहत् बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धमतरी में प्रदान किये जा रहे सब्जी बाड़ी विकास प्रशिक्षण के अभ्यर्थियों को मतदान का महत्व बताया। 

 जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती यादव ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने का एक प्रमुख कार्यक्रम है। उन्होंने महिलाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि अपनी देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।      

 इस अवसर पर संकाय फेकेल्टी श्रीमती भाग्यश्री गजेन्द्र, सहायक परियोजना अधिकारी श्री धरम सिंह, प्रोग्रामर हितेश कुमार सिन्हा , प्रशिक्षण प्रदाता श्री खुश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलायें उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !