सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 22 सितम्बर तक
उत्तम साहू
धमतरी 15 सितम्बर 2023/ लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूरस्थ अंचल के प्रशिक्षणार्थियों के लिए निःशुल्क आवास सुविधा उपलब्ध है। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए 18 से 45 साल तक की आयु के ऐसे पुरूष अभ्यर्थी जिनकी ऊंचाई 160 से.मी. है, वे आगामी 22 सितम्बर तक सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक व पासपोर्ट साईज का फोटो लगाना अनिवार्य है।

