धमतरी पुलिस की शक्ति टीम ने महिला एवं बालिकाओं को "अभिव्यक्ति" एप की दी जानकारी

0

 धमतरी पुलिस की शक्ति टीम ने महिला एवं बालिकाओं को "अभिव्यक्ति" एप की दी जानकारी

आमदी में रामायण कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं बालिका के मोबाइल में कराया गया डाउनलोड 

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिका एवं महिलाओं को अपनी सुरक्षा "अभिव्यक्ति एप" के माध्यम से कैसे करें,इसके बारे में बताया


उत्तम साहू 

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी.सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व में शक्ति टीम द्वारा ग्राम आमदी के रामायण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को *अभिव्यक्ति* महिला जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी।इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।

 अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के बारे में प्रचार-प्रसार एवं उसके इस्तेमाल को लेकर शक्ति टीम आमदी के रामायण कार्यक्रम में पहुंची, जहाँ के महिलाओं और बच्चों के मौजुदगी में इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। 

उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड करना है। इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद बालिका एवं महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है।शक्ति टीम द्वारा आमदी के रामायण कार्यक्रम में आये महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के लिए बने ‘‘अभिव्यक्ति’’ एप के बारे में जानकारी देते हुए एप के इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया।

महिलाओं एवं बच्चों को कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।

 इस दौरान शक्ति टीम से महिला आरक्षक लक्ष्मी नागवंशी,प्राची गुप्ता,महेश्वरी सिदार सहित आमदी के रामायण कार्यक्रम में आये महिलाएं एवं बालिकाएं अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !