सियान जतन कार्यक्रम में बुजुर्गों को किया गया मतदान के प्रति जागरूक

0

 

 विधानसभा निर्वाचन 2023

सियान जतन कार्यक्रम में बुजुर्गों को किया गया मतदान के प्रति जागरूक 

जिले के आयुर्वेद अस्पतालों में दी गई मतदान की शपथ

उत्तम साहू 

धमतरी 27 अक्टूबर 2023/ जिले में आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा नित नए कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए लगातार जागरुक किया जा रहा है। एक ओर जहां 18 साल से अधिक आयु के नए मतदाता उत्साह से जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं, वहीं जिले के बुजुर्ग मतदाता भी इससे अछूते नहीं हैं। गत दिनों जिले के सभी आयुर्वेद अस्पतालों में सियान जतन कार्यक्रम के तहत अपना इलाज कराने पहुंचे बुजुर्गों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !