छुरा अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..जांच में जुटी पुलिस

0

 छुरा अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..जांच में जुटी पुलिस


गरियाबंद/ छुरा अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर ने किराए के मकान में फांसी लगा ली,घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉक्टर सीमा अलोने उम्र 38 वर्ष ने शनिवार की शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है,डॉक्टर ने अपने सरकारी आवास के पास किराए का मकान लिया हुआ था, यहां उनके माता-पिता रहते थे. सरकारी आवास में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं. शनिवार शाम को पति जब अपने निजी क्लीनिक में थे, मां इवनिंग वॉक के लिए गई हुई थीं और पिता सब्जी खरीदी के लिए बाजार गए थे. तभी महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में दुपट्टा को फंदा बना कर फांसी पर लटक गई

इवनिंग वॉक से वापस लौटने पर मां ने बेटी को फंदे पर लटके देखा. तुरंत उन्होंने इसकी सूचना दामाद को दी, जिन्होंने तुरंत बॉडी को उतारकर उपचार का प्रयास किया. इसके बाद सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक सांसे उखड़ गई थी. छुरा थाना प्रभारी प्रवीन भारती ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम करवाने गरियाबंद भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है.

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !