अजजा मोर्चा की बैठक संपन्न- छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीट जीतने का संकल्प

0

अजजा मोर्चा की बैठक संपन्न- छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीट जीतने का संकल्प

आदिवासी मुख्यमंत्री का सम्मान राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी गई

उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी- विधानसभा चुनाव जीत के बाद भाजपा अजजा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक भाजपा कार्यालय रायपुर में संपन्न हुई।

अजजा मोर्चा जिला धमतरी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गये। जिसमें अजजा मोर्चा की आगामी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नई दिल्ली में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। आदिवासी बाहुल्य ग्रामों, मजरा-टोलों में आदिवासी जन चौपाल लगाकर केन्द्र सरकार मोदी जी की योजनाओं का लाभ लेने प्रचार प्रसार करना है। तेन्दूपत्ता खरीदी पर मोदी गारंटी को बताना एवं छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई पत्र प्रेषित करना है। बैठक में छत्तीसगढ़ की लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने का संकल्प लिया गया। नमो एप्प डाऊनलोड कर 10 नये सदस्य बनाना है। 22जनवरी को श्रीराम मंदिर उद्घाटन अवसर पर घरों, मंदिरों में दीप प्रज्वलन, मिष्ठान्न वितरण कर खुशियाँ मनाना है। और लोकसभा चुनाव हेतु मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का काम किया जाना है। 

बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री मान. विष्णुदेव साय जी, नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मान.किरणदेव जी, आदिम जाति कल्याण मंत्री मान.रामविचार नेताम जी का मोर्चा की ओर से स्वागत सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने स्वागत उद्बोधन दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम, महामंत्री रामखिलावन कंवर , कार्यसमिति सदस्य झगेश्वर ध्रुव, भुवनेश्वर ध्रुव, टीकम कटारिया, हीरामन मरकाम, खूबलाल ध्रुव, ईश्वरी नेताम, अजय ध्रुव, सुरेन्द्र ध्रुव व धमतरी जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !