मगरलोड भाजपा का गांव चलो घर चलो अभियान में ग्रामीण बढ़-चढ़कर ले रहे भाग
उत्तम साहू
धमतरी/ मगरलोड- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य सहित सभी ग्रामों में घर चलो गांव चलो अभियान का शुरूआत 4 फरवरी से 11 फरवरी दीनदयाल उपाध्याय पुण्य तिथि तक चलाया जा रहा है। इसी के तहत मगरलोड बुथ क्रमांक 63 अभियान प्रभारी युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कविता यादव, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव,बुथ अध्यक्ष निर्मल साहू के द्वारा घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आनेवाले लोकसभा चुनाव में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील किया गया और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना का फ़ार्म हितग्राहियों को वितरण किया गया। जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से राधा साहू,उल्फी साहू,हेम बाई,बीनबती,कमला साहू,आशबती साहू, प्रमिला साहू,पदमनी साहू, बिंदु दुबे, दुर्गा दुबे, कुमारी बाई,टोमिन ध्रुव, हरिचरण साहू, प्रकाश ध्रुव, कांशीराम साहू, मानसिंह साहू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।