चलो कदम आगे बढ़ाएं, शत प्रतिशत मतदान से सशक्त लोकतंत्र बनाएं

0

 

 लोकसभा निर्वाचन 2024

चलो कदम आगे बढ़ाएं, शत प्रतिशत मतदान से सशक्त लोकतंत्र बनाएं 

मनरेगा मजदूर,स्व सहायता समूह की महिलाओं समेत जिले में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान 



उत्तम साहू 

धमतरी 10 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले के लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा धमतरी और कुरूद तथा लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा मे आगामी 26 अप्रैल को मतदाताओ द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी एवं सीईओ जिला पंचायत तथा स्वीप जिला नोडल अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने अनेक स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही है। गांव हो चाहे शहर सभी इन स्वीप गतिविधियों के साक्षी बन रहे हैं।

 जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं, वहीं शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, तबला वादन, प्रहसन का प्रदर्शन, दीवार लेखन कर जिला धमतरी वोट सर्वोपरी का संदेश दे रहे हैं। वहीं चलो कदम आगे बढ़ाएं, शत प्रतिशत मतदान से सशक्त लोकतंत्र बनाएं का नारा मनरेगा मजदूर, स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दिया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !