बस्तर में गरजे प्रधानमंत्री..भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है

 बस्तर में गरजे प्रधानमंत्री..भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है 



 रायपुर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। जहां वे आमाबाल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोले। उन्होंने कहा, कि विपक्ष मोदी को कितनी भी धमकियां दे दें, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है। 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे। कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव में पहुंचते थे। बीच के 80 पैसे कांग्रेस खुद लूट लेती थी। मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था को बंद कर दिया है।

मैं कहता हूं - भ्रष्टाचार हटाओ,वो कहते हैं - भ्रष्टाचारी बचाओ

पीएम मोदी ने कहा कि, मोदी के लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है। मैं अपने देश को, अपने परिवार को लूटपाट से बचाने में जुटा हूं। मैं कहता हूं - भ्रष्टाचार हटाओ,वो कहते हैं - भ्रष्टाचारी बचाओ। ये मोदी को कितनी भी धमकियां दे दें, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है। 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे। कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव में पहुंचते थे।बीच के 80 पैसे कांग्रेस खुद लूट लेती थी। मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था को बंद कर दिया है।

भाजपा सरकार ने अपने 10 साल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। 500 साल बाद ये सपना पूरा हुआ, तो इसकी सबसे अधिक खुशी प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना बहुत स्वाभाविक है। लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन राम मंदिर बनने से बहुत नाराज हैं। कांग्रेस के शाही परिवार ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा दिया। कांग्रेस के जिन नेताओं ने इस कदम को गलत बताया, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। ये दिखाता है कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है।

हमेशा से जनजातीय समाज भाजपा की प्राथमिकता में रहे 

जनजातीय समाज हमेशा भाजपा की प्राथमिकता रही है। जिस आदिवासी समाज का कांग्रेस ने हमेशा तिरस्कार किया, उसी आदिवासी समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। भाजपा ने ही आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय, अलग बजट बनाया है। जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए पहली बार कोई योजना बनी है। 24 हजार करोड़ रुपये की पीएम जनमन योजना से छत्तीसगढ़ की अनेक जनजातियों के जीवन आसान होने वाला है। हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाना, ये मोदी की गारंटी है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !