नगरी में भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

0

 नगरी में भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

दंतेश्वरी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो साहू सदन में जाकर समाप्त हुई




उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/ परिक्षेत्र साहू समाज नगरी के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 5 अप्रेल को मां कर्मा जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सबसे पहले समाज के लोगों ने बूढ़ा देव पारा स्थित कर्मा भवन में एकत्रित होकर धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चना किया। उसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। जिसमे महिलाओं के साथ साथ बच्चे, बूढ़े और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 


शोभायात्रा के आगे भगवान कृष्ण और मां कर्मा की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। शोभा यात्रा नगर के राजा बाड़ा दंतेश्वरी मंदिर से निकली जो नगर के मुख्य मार्ग पर बजरंग चौक बस स्टैंड होते हुए साहू सदन पहुंचे, जहां पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।

         सभा का आयोजन किया गया 

कर्मा जयंती के कार्यक्रम में अतिथियों ने भक्त माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि करीब 1 हजार वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1073 ई. में कर्मा माता का जन्म चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को झांसी में हुआ था इनके पिता रामशाह तेल व्यापारी के साथ ही समाज सुधारक,धर्मात्मा, और परोपकारी थे,उनके यहां शुभ नक्षत्र एकादशी को कन्या का जन्म हुआ। विद्वानों ने उसे भगवान का उपासक बताया और उनका नाम कर्माबाई रखा गया।

 


कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तहसील साहू समाज पुनीत राम साहू, परिक्षेत्रअध्यक्ष वीर कुमार साहू, विशेष अतिथि सहदेव राम साहू, धनीराम साहू लक्ष्मण साहू अनुराग साहू श्रीमती कौशल्या देवी साहू पेमंत साहू, सुभाष चंद्र साहू,सखाराम साहू,श्रीमती महेश्वरी साहू वरुण किरण साहू,बृजलाल साहू,भारत लाल साहू,अनिरुद्ध साहू,प्रेमंत कुमार साहू, लव कुमार साहू, मनहरण लाल साहू, जयकृष्ण साहू, सुरेश साहू, प्रदीप साहू, लक्ष्मण सिंह साहू, मनीराम साहू, जन्मजय साहू, लाल सिंह साहू, रामगोपाल साहू, भूपेंद्र साहू,श्रीमती ललिता साहू, योगेश कुमार साहू, पवन किरण साहू, देवराम साहू, श्रीमती कीर्ति लता साहू,ईश्वरलाल साहू,रेखराम साहू, गुरुदेव साहू, खेमेन्द्र कुमार साहू, महेंद्र कुमार साहू, ज्वाला प्रसाद साहू, राजेश कुमार साहू, खुमान साहू,उमेश कुमार साहू,रमेश कुमार साहू,सुरेश साहू ,देवकमल साहू,योगेश साहू,नेहा साहू, बंसीलाल साहू,समाज सेवक भानु राम साहू, सहित समाजिक लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !