तहसील साहू समाज नगरी का कार्यकारणी बैठक संपन्न हुआ
महासभा के सफल आयोजन के लिए फरसापानी परिक्षेत्र को धन्यवाद ज्ञापित किया गया
उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज
नगरी/ तहसील साहू समाज नगरी सिहावा का कार्यकारिणी का बैठक दिनांक 14-04-2024 दिन रविवार को साहू सदन नगरी आयोजित किया गया, बैठक की शुरुआत मे भक्त माता कर्मा की तेल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पूजा आरती के पश्चात बैठक आंरभ किया गया। जिसमें विगत दिनों फरसापानी परिक्षेत्र के ग्राम डोंगरडूला में महासभा 2024 संपन्न हुआ था जिसके परिपेक्ष्य में कुछ बिन्दुओं पर समीक्षा कर विस्तार से चर्चा करते हुए महासभा के सफल आयोजन के लिए फरसापानी परिक्षेत्र को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तत्पश्चात भोजन के बाद दूसरे सोपान में विभिन्न सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा किया गया और चुनाव समिति का गठन किया गया।
कार्यकारणी के बैठक में अध्यक्ष पुनीत राम साहू ,संरक्षक सहदेव साहू सचिव सुभाषचंद्र साहू, उपाध्यक्ष अनराज साहू ,कौशल देवी साहू कोषाध्यक्ष सखाराम साहू, सहसचिव, पेमन साहू लवकुमार साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश्वरी साहू, सचिव कमला साहू,अंकेक्षक टिकेश्वर साहू, पेमन साहू ,काजू साहू बलदेव साहू नरोत्तम साहू, नौ परिक्षेत्रि अध्यक्ष वीर कुमार साहू नगरी , मनीराम साहू बेलरगाँव ,सुरेश साहू घटूला,प्रदीप साहू मावली, लालसिंह साहू सिरसिदा, जयकृष्ण साहू फरसापानी,लक्षण साहू बिरगुडी, मीडिया प्रभारी नारद साहू व संचालक मंडल अध्यक्ष बृजलाल साहू सचिव भरत लाल साहू , शांतनु राम साहू ध्रुव कुमार साहू चुम्मान लाल साहू वरुण किरण साहू हरीश साहू सहित सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों की उपस्थिति में तहसील साहू समाज नगरी सिहावा चुनाव समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर हेमराय साहू ,सचिव ओंकार साहू सहसचिव किसन लाल साहू , कोषाध्यक्ष,मन्नू लाल साहू,सदस्य लालसिंह साहू,रामगोपाल साहू, बलराम साहू, सोमान साहू, चुन्नू लाल साहू, शिवप्रसाद साहू, दशरथ राम साहू, गोपीचंद साहू, नेहरू राम साहू, कृष्ण कुमार साहू, सुरेश कुमार साहू, पुकेश चंद साहू, थानेश्वर साहू, धमेन्द्र साहू , सभी सदस्यों को तहसील साहू समाज नगरी सिहावा की ओर से स्वागत सत्कार कर बधाई दिया गया जिसमें तहसील साहू समाज के नव परिक्षेत्र से आए हुए सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।