बृजमोहन अग्रवाल देश के शीर्ष दस में 9 वें नंबर पर है यह मिसाल.. 8 बार विधायक और अब सांसद..

0

 बृजमोहन अग्रवाल देश के शीर्ष दस में 9 वें नंबर पर है यह मिसाल.. 8 बार विधायक और अब सांसद..




रायपुर/ छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी एक केंद्रीय सीट है। यह सीट भी भाजपा के कब्जे में आ गई है। यहां से 7 बार महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस सांसद रहे हैं। और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रमेश बैस सूचना प्रसारण राज्य मंत्री रहे हैं। और अब एमपी चुने गए हैं बृजमोहन अग्रवाल. जो वर्तमान दौर में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री हैं। ये 8 बार विधायक चुने गए हैं. बृजमोहन अग्रवाल की यह जीत देश के शीर्ष दस चुनाव जीतने वाले 9वें नंबर पर है। अग्रवाल ने 5 लाख 75 हजार 285 वोटों से जीत दर्ज की है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली रायपुर सीट पर काबिज होना आपके लिए एक दिलचस्प बात है। जो बृजमोहन अग्रवाल ने कर दिखाया है. इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव रहे विकास उपाध्याय को चुनाव मैदान में उतारा गया था। विकास की लोकप्रियता रायपुर में किसी से छिपी नहीं। मगर कांग्रेस ने विकास की लोकप्रियता को भुनाने में जहां कमी की यह तो मानसिकता का विषय है।

बृजमोहन अग्रवाल अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से विधायक रहे। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के 2018 के कार्यकाल से लगातार विपक्ष पर निशाना साधते हुए भूपेश सरकार को घेरा। सरकार के घेराबंदी की रणनीति बनाई। बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के ऐसे नेता रहे, जिन्होंने 2003 में प्रदेश की जोगी सरकार के खिलाफ खिलाफत के लिए प्रदर्शन भी किया। और रमन सरकार में कई अहम् लोग 15 साल तक मंत्री रहे।

कांग्रेस चुनाव 2024 में बृजमोहन अग्रवाल को 1050351 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रीमियर विकास उपाध्याय को 475066 वोट मिले। इस सीट पर 38 संसदीय क्षेत्र चुनाव मैदान में थे। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !