नवनिर्वाचित कांकेर सासंद भोजराज नाग का बेलरगांव में आत्मीय स्वागत

  नवनिर्वाचित कांकेर सासंद भोजराज नाग का बेलरगांव में आत्मीय स्वागत 


उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सासंद भोजराज नाग का बेलरगांव आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने सांसद नाग का बस स्टेंड बेलरगांव में आतिशबाज़ी कर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर भोजराज नाग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सन् 1962 के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य नरेन्द्र मोदी को प्राप्त हुआ है।यह हमारे कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हो सका है। कार्यकर्ताओं ने मोदी की गारंटी को जन जन तक पहुंचाने का काम किया नाग ने आगे कहा कि भाजपा नेतृत्व ने हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार एक पुजारी बैगा को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया। जनता जनार्दन के आशीर्वाद वं पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा में सेवा करने का उन्हें अवसर मिला।आगे कहा कि केंद्र वं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिए।हर गांव में विकास के लक्ष्य को लेकर मोदी जी संकल्पित हैं नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं।आने वाले स्थानीय चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है।

 भोजराज नाग ने बताया कि नरेन्द्र मोदी गांव, गरीब, किसान, महिला और नौजवानों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। गरीबों के लिए आवास ,घर घर नल में शुद्ध पानी,हर घर में बिजली, सड़क,पुल पुलिया, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ उठा रहे हैं।इन सब काम को रोकने का काम पूर्व कांग्रेसी सरकार ने किया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी की गारंटी को पुरा करने का काम कर रहे हैं। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, विधानसभा संयोजक नागेन्द्र शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने भी अपने उद्बोधन में क्षेत्र वं जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से हलधर साहु,कमल डागा, मनोहर मानिकपुरी ,मोहन पुजारी,शेखर आडील, अमरसिंह पटेल, राकेश चौबे, निखिल साहू,हिदय साहू,हुमिंत लिमजा, उमेंद्र दीवान, मौर्यध्वज सेन, उमेश साहु,लिलेश प्रजापति, सत्यवंती नेताम,सीमा देवांगन, लक्ष्मी ठाकरे, दीपक साहू, महेंद्र साहू,खेमन साहु,भुवनदास मानिकपुरी,कमल सेन, निखिल सेनपाल,कैशांत गुप्ता, अमरचंद साहु,बिजजु साहू,केशर यादव,केशव विश्वकर्मा, गिरधारी देवांगन,गैंदालाल साहु,जीवन पटेल उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !