24 जुलाई को राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में
उत्तम साहू
धमतरी 23 जुलाई 2024/ राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आगामी 24 जुलाई को आहूत की गई है। दोपहर साढ़े तीन बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियत समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
