हिन्छापुर सांकरा में हुए चोरी के तीन आरोपियों को सिहावा पुलिस एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार
तीनों आरोपियों से सोने एवं चांदी जेवरात कीमत 75000/- रूपये एक मो.सा.कीमत 30000/-रू० एवं 2 नग मोबाईल कीमत 9000/-रू.कुल 114000/-रूपये किया गया जब्त
उत्तम साहू
धमतरी/ नगरी - संक्षिप्त विवरण- प्रार्थी नागेश्वर देवदास पिता उदय देवदास निवासी हिन्छापुर सांकरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.07.2024 को घर मे ताला लगाकर वन विभाग नगरी मे ड्यूटी पर एवं उसकी पत्नि मनीषा देवदास पूर्व माध्यमिक शाला देवपुर मे ड्यूटी पर चली गई थी जो शाम करीबन 05:00 बजे के लगभग वापस घर आकर देखी तो घर मे रखे सामान बिखरा हुआ था एवं बाडी तरफ जाने वाले दरवाजा का सिटकनी टूटा हुआ था, अंदर कमरे में रखे आलमारी के लाकर टुटा हुआ था लाकर के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना सिहावा मे अपराध क0 87/2024 धारा 331 (3),305 (ए), 3(5) बीएनसएस कायम कर विवेचना ने लिया गया।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर सिहावा पुलिस स्टॉफ एवं सायबर सेल धमतरी की संयुक्त टीम द्वारा नगरी पहुंच कर संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो अपराध में शामिल रहना स्वीकार करने पर आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर सोने एवं चांदी जेवरात किमती 75000/- रूपये एवं 01 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 30000/-रूपये एवं 02 मोबाईल विवो कंपनी, रियलमी कंपनी किमती 9000/-रूपये जुमला 114000/-रूपये को आरेपियों के कब्जे से जब्त किया गया, आरोपी (01) आकाश ध्रुव उर्फ माया पिता स्व० कृष्ण कुमार साहू वार्ड क० 04 जंगलपारा नगरी,02 पियुष साहु उर्फ दुर्लभ लक्की पिता प्रेमशंकर साहू उम्र 20 वर्ष वार्ड क० 04 जंगलपारा नगरी,03 दीगेन्द्र किरन पिता अमृत लाल साहु उम्र 27 वर्ष सा० लाईन पारा वार्ड क्र.08 नगरी को धारा 331 (3),305 (ए), 3(5) बीएनसएस के तहत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सन्नी दुबे, सायबर प्रभारी एवं स्टॉफ,उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी थाना प्रभारी सिहावा,सउनि. तुलसीराम मिथलेश, प्रधान आरक्षक गिरीश नाग, आरक्षक टिकेश्वर साहू, राकेश बंजारे, रेमन जोशी, ओंकार सोम,रितेश कश्यप, थाना सिहावा एवं सायबर स्टॉफ से प्रआर.लोकेश नेताम,आर.कमल जोशी, धीरज डड़सेना,योगेश नाग युवराज ठाकुर,आनंद कटकवार,विकाश दिवेदी मनोज साहू, योगेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

