25.30.हाथियों का झुंड नगरी परिक्षेत्र के वनग्राम क्षेत्रों में घुसा लोगों में दहशत.

0

 25.30.हाथियों का झुंड नगरी परिक्षेत्र के वनग्राम क्षेत्रों में घुसा लोगों में दहशत. 

वनविभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर 13 से अधिक गांवों को अलर्ट जारी..


उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/ वनपरिक्षेत्र नगरी में लगभग 25.से 30 हाथियों का दल गांव की ओर बढ़ रहा है. जिससे लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है. हाथी के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश से वन विभाग अलर्ट मोड पर है और 13 से अधिक गांव में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

हाथी की गतिविधियों के बारे में जानकारी के अनुसार, तुमबहरा चारगांव मतियाबाहरा भैसामुडा गजकन्हार बिलभद्दर डोंगरडुला कल्लेमेटा डमकाडीही छिपली संबलपुर अमाली गोरेगांव, सहित दर्जन भर गांव में अलर्ट जारी किया है. वन विभाग द्वारा गांवों में मुनादी के जरिये अलर्ट जारी किया जा रहा है और लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है.


वर्तमान लोकेशन = कक्ष क्रमांक 353

फसल हानि- नहीं जन हानि - नहीं

परिक्षेत्र सहायक - तुमबहरा 

परिक्षेत्र - नगरी ( सा. ) दल प्रमुख झम्मनलाल कश्यप scfo 7587011554 मो. रिजवान bfo। रामकुमार ध्रुव bfo कादिर रिजवी bfo त्रिलोचन कश्यप BFO राजाराम साहू बीएफओं तुलाराम ध्रुव असकरण साहू साथ में सुरक्षा श्रमिक,

टीप -कोई भी जंगल न जावे, सतर्क रहें,सुरक्षित रहें अपने अपने गांवों में मुनादी के माध्यम से एक दूसरे को सचेत करे , सुबह के समय नगरी जबर्रा रोड में पैदल या साइकल मोटर साइकिल में सैर न करे, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें 




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !