सत्ता के अहंकार में चूर जिला पंचायत सदस्य का काला कारनामा उजागर
अवैध रेत खदान पर कार्यवाही नहीं करने प्रशासन पर दबाव
उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज
कटु सत्य,,अनैतिक् और अवैध /गैर कानूनी कार्यों मे संलिप्त कुछ स्वार्थी और अवसरवादी लोग जनसेवा की आड़ मे राजनीति से जुड़े होने का प्रदर्शन अथवा ढोंग सिर्फ इन उद्देश्यों से करते हैं ताकि उनके कृत्य को संरक्षण मिलता रहे और वे भ्रष्टाचार करते रहें ऐसे लोग भी छूटभैय्या नेताओं की श्रेणी मे आते हैं ऐसे घटिया लोग गलत तरीके से धनार्जन तो कर लेते हैं किंतु राजनेता और पार्टी की छवि धूमिल कर जिस पार्टी से जुड़े होते हैँ उनकी लुटिया डुबा देते हैं,,,,
धमतरी/ मगरलोड - विकास खंड के सोनेवारा में चल रहे अवैध रेत खदान में महिला तहसीलदार ज्योति सिंह के द्वारा चैन माउंटेन जप्त कर प्रशासनिक कार्यवाही किया गया है, इस कार्यवाही पर बाधा डालने का काम जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव के द्वारा किया जा रहा है,,, वायरल ऑडियो के अनुसार भाजपा के जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव के द्वारा रेत खदान पर कार्यवाही नहीं करने तहसीलदार ज्योति सिंह के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है, सत्ता के नशे में चूर उक्त भाजपा नेता ने अपने पद का दुरपयोग खुलेआमकर रहा है,
जनप्रतिनिधि होने का धौस दिखाकर मगरलोड भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय यदु के द्वारा रेत खदान संचालन करने की बात कहकर महिला अधिकारी पर बार बार कार्यवाही न करने के लिए दबाव बनाते हुए नज़र आ रहे है,,वही वायरल हुई दूसरे ऑडियो में यही जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव किसी दूसरे खदान में कार्यवाही करवाने की बात कहकर महिला अधिकारी के ऊपर एक बार फिर दबाव बनाकर उन्हें उल्टा सीधा कहकर जनप्रतिनिधि होने का धौस पुनः दिखाया जा रहा है,,अब ऐसे में दोनों ऑडियो का वायरल होना इस बात को दर्शा रहा है कि कथित जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव कभी रेत माफियाओं से प्यार तो कभी तकरार कर महिला अधिकारी को बदनाम करने की साजिश रच रहे है जिसके बाद धमतरी जिले में एक बार फिर कथित जिला पंचायत सदस्य एक बार फिर चर्चा में है,,,
प्रथम ऑडियो को सुनने के बाद इस बात से इनकार नही किया जा सकता कि कथित जिला पंचायत सदस्य के द्वारा रेत माफियाओं को संरक्षण प्राप्त है,,वही दूसरे ऑडियो को सुनने के बाद यह बात साफ साफ समझ मे आ रहा है कि बदला लेने की नीयत से उक्त बातचीत को दूसरे मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर महिला अधिकारी को बदनाम करने की साज़िश रचने और उनसे बदतमीज़ी करने से भी कथित जिला पंचायत सदस्य बाज़ नही आ रहे है,,उक्त ऑडियो की पुष्टि महिला नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने किया है,,
पूर्व में भी कई मामलों में हुए हैं बदनाम
कथित जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव का जिला प्रशासन के अधिकारियों साथ बदसलूकी का यह पहला कारनामा नही है,, इसके पूर्व में कभी रेत माफियाओं से मारखाने वाले खूबलाल ध्रुव रेत माफियाओं पर कारवाई करवाते नज़र आते है,,कभी मीडिया में बने रहने जिला पंचायत सभागार में खुद पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर सस्ती लोकप्रियता बटोरकर या फिर जिले में पदस्थ खनिज विभाग के निरीक्षक योगेंद्र सिंह के साथ बदसलूकी कर सरकारी काम मे बाधा उत्पन्न करना, अधिकारी से बदसलूकी करने में माहिर खूबलाल ध्रुव का इस तरह रेत माफियाओं को संरक्षण देना एक जनप्रतिनिधि के ऊपर कई प्रकार से सवालिया निशानों को खड़ा करता है,,वही भृष्टाचार मुक्त भारत का नारा देने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष विजय यदु के ऊपर भी कई सवाल खड़े कर रहा है ऐसे में देखना यह लाज़मी होगा क्या भारतीय जनता पार्टी अपने दोनों जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव और मंडल अध्यक्ष विजय यदु पर क्या संगठनात्मक कार्यवाही करेगी या एक बार फिर इन दोनो के काले कारनामो पर पर्दा डालेगी,,,

