अवैध गांजा बेचने वाले 2 नाबालिग पर की गई वैधानिक कार्यवाही,
1किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,300/- रूपये बिक्री रकम 550/- रूपये कुल जुमला 6850/- रूपये किया गया जब्त
उत्तम साहू
धमतरी/पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध जुआ,सट्टा, गांजा,नशीली दवाई पर प्रतिबंध लगाने एवं नशीली दवाई बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में एसडीओपी. कुरूद श्रीमति रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरूण साहू द्वारा लगातार नजर रख कार्यवाही की जा रही थी। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 19.07.24 को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति चरमुड़िया रोड तिराहा ज्योति राईस मिल कुरूद के पास मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहे है कि सूचना पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर घेराबंदी कर 02 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप बिक्री करते पकडे गये जिसको अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से 01किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,300/- रूपये बिक्री रकम 550/- रूपये,कुल जुमला 6850/- रूपये मिलने पर मौके पर कार्यवाही कर अपराध सदर धारा पाये जाने पर धारा 20 (बी) नारर्कोटिक्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया,अपचारीगण नाबालिग होने से माननीय किशोर न्याय बोर्ड धमतरी में पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरूण साहू सउनि. सुरेश नंद, प्रआर राजेश चन्द्राकर आरक्षक महेश साहू, संदीप पांडे, मानक साहू, रविशंकर कंवर थाना कुरूद सराहनीय भूमिका रही।

