स्कूल के बाउंड्रीवॉल गेट सहित गिरने से कमार छात्रा की दर्दनाक मौत

0

 स्कूल के बाउंड्रीवॉल गेट सहित गिरने से कमार छात्रा की दर्दनाक मौत

प्राथमिक शाला दमकाडीही नगरी की घटना


उत्तम साहू 

नगरी/ दमकाडीही प्राथमिक शाला नगरी में जर्जर हो चुके गेट सहित बाउंड्री वॉल के गिरने से वहां खेल रही पहली क्लास के 6 वर्षीय कमार बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है इस घटना से स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बच्ची की मौत के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है, यह बड़ा सवाल है।




जानकारी के मुताबिक प्राथमिक शाला छुरियारा पारा क्रमांक 19 नगरी में पहली क्लास की बालिका दुर्गा पिता बिसाहू शोरी वार्ड नंबर 2 निवासी शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे स्कूल के गेट में झूल रही थी तभी अचानक गेट का दीवाल गिर गया जिससे बच्ची की सिर पर गंभीर चोट लगा था बच्ची को तत्काल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया, मां बाप का रो रो के बुरा हाल हो गया है।

बताया गया कि बच्ची एक महीना पहले ही यहां पहली क्लास में एडमिशन ली थी। स्कूल की दीवाल काफी जर्जर स्थिति में थी, इस हृदय विदारक घटना से शिक्षा विभाग के लापरवाही उजागर हो गई है, इस लापरवाही का खामियाजा राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले कमार परिवार की बच्ची को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटनास्थल पर जांच करने नगरी के तहसीलदार केतन भोयर, शिक्षा विभाग के बीईओ कलीराम साहू, वार्ड पार्षद टिकेश्वर ध्रुव स्कूल पहुंचे। 

इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कलीराम साहू ने कहा कि मध्यान भोजन के पास बाद बच्ची गेट में झूल रही थी। गेट जर्जर दीवार सहित बच्ची के ऊपर गिर गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। इस जर्जर बाउंड्रीवाल के डिस्मेंटल के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जा चुका था।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !