धमतरी के रिश्वतखोर नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार..

0

 धमतरी के रिश्वतखोर नायब तहसीलदार 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार..

 एसीबी की टीम ने तहसीलदार क्षीरसागर को रंगे हाथ पकड़ा


उत्तम साहू 

धमतरी/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के निर्देश पर एसीबी ने अमल तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री ने एसीबी को फ्री हैंड देते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए थे। एसीबी ने अभी तक दो दर्जन अधिकारियों, कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए जेल भेज चुकी है। इनमें एसडीएम से लेकर ज्वाइंट डायरेक्टर, एसई, ईई और कई तहसीलदार और पटवारी शामिल हैं। इसी कड़ी में एसीबी की टीम ने आज धमतरी के नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कागजी कार्रवाई के बाद कल उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। जाहिर है, रंगे हाथ ट्रेप होने पर तीन महीने से पहले जमानत नहीं मिलती। अफसरों ने बताया कि रेवेन्यू केस में धमतरी नायब तहसीदार 50 हजार रिश्वत मांग रहे थे। इसकी शिकायत एसीबी में हुई और एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आज नायब तहसीलदार को पकड़ लिया।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !