कलेक्टर एवं एसपी.धमतरी के निर्देश पर धमतरी जिले में "नवाचार" कोटवारों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

0

 


कलेक्टर एवं एसपी.धमतरी के निर्देश पर धमतरी जिले में "नवाचार" कोटवारों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 

प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम,द्वितीय, तृतीय आने वाले कोटवारों को नगद ईनाम से पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित



कोटवारों को कानून व्यवस्था ड्यूटी,यातायात प्रबंधन,बाढ़ आपदा,आगजनी से बचाव,बलवा ड्रील एवं नए कानून की जानकारी देकर किया गया प्रशिक्षित


उत्तम साहू 

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा नवाचार के रूप में कोटवारों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसका आज पुलिस प्रशिक्षण केंद्र रुद्री में आज समापन किया गया।कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा अपने उद्बोधन में कोटवारों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए बताया गया।सभी का उत्साहवर्धन किया गया,उन्हें यह भी आशवस्त किया गया की बीच बीच मेंं ऐसे प्रशिक्षण दिये जायेंगे। कोटवारों के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोटवार मेघनाथ सोनवानी को प्रथम नगद पुरस्कार दिया गया एवं टारेंस नागरची को द्वितीय नगद पुरस्कार दिया गया एवं भूषण लाल नागरची को तृतीय नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।एवं सभी प्रशिक्षण रत कोटवारों को रनिंग शूज भी दिया गया।कोटवारों को प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शारिरिक रूप से भी फीट किया गया। 

उन्हें पीटी.एवं परेड एवं अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया गया एवं यातायात नियमों एवं यातायात संकेतों की जानकारी,जुलूस/रैली एवं व्ही व्हीआईपी,व्हीआईपी सुरक्षा,आपदा प्रबंध एवं राहत कार्य,यातायात नियमों की जानकारी,यातायात नियमों के उलंघन किये जाने पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी, सायबर फ्रॉड, काट्सअप फ्रॉड की जानकारी,आपदा प्रबंध एवं राहत बचाव कार्य एवं एसडीआरएफ. टीम यातायात संकेत की जानकारी एवं व्हीव्हीआईपी.एवं व्ही.आई.पी. ड्यूटी में यातायात की जानकारी,नये कानून, निगरानी, गुण्डा बदमाश, मुसाफिरी,यातायात प्रबधन की जानकारी एवं यातायात उपकरणों की जानकारी सहित कानून व्यवस्था एवं राजस्व मामलों में कोटवारों की भूमिका के बारे में बताया गया।बलवा ड्रील अभ्यास,लाठी केन चालन,अभ्यास एवं बाढ़/बचाव एवं चौक-चौराहों में यातायात नियमों की जानकारी के साथ यातायात को व्यवस्थित करना चौक-चौराहों में यातायात व्यवस्थित करना एवं संचालित करना।

कोटवार की प्रशिक्षण को लेकर सभी कोटवार बहुत खुश हुए आज तक उन्हें किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण नहीं दिया गया था।उन्होंने इस प्रशिक्षण के लिए कलेक्टर एवं एसपी धमतरी का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम के समापन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, डीएसपी. श्री मणिशंकर चंद्रा, भावेश साव,मणिशंकर चंद्रा, श्री आर.के.मिश्रा, होमगार्ड कमांडेंट श्रीमती शोभा ठाकुर,रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा, सायबर प्रभारी निरी सन्नी दुबे,सउनि. रामावतार राजपूत का विशेष योगदान रहा।

विशेष रूप से सउनि. रामावतार राजपूत द्वारा उन्हें फिजिकल ट्रेनिंग एवं अनुशासन का प्रशिक्षण दिया गया, जिनके लिए कलेक्टर महोदया ने प्रशंसा करते हुए उनका भी सम्मान किया गया।कोटवार प्रशिक्षण समापन समारोह में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी,पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक,डीएसपी.श्री भावेश साव, डीएसपी. ट्रैफिक श्री मणिशंकर चंद्रा,रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा एवं सउनि.रामावतार राजपूत एवं प्रशिक्षणरत कोटवार उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !