ACB ने महिला टीआई को 20 हजार घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा..दहेज केस के केश में मांग रही थी 50 हजार की रिश्वत

0

 

ACB ने महिला टीआई को 20 हजार घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा..दहेज केस के केश में मांग रही थी 50 हजार की रिश्वत 



रायपुर/रायपुर में ACB की टीम ने महिला टीआई को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला TI वेदवती दरियो दहेज प्रताड़ना के मामले में एक महिला से 20 हजार रुपये ले रही थी।

जानकारी के मुताबिक, महिला टीआई ने रायपुर में एक दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने और कार्रवाई करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। वेदवती दरियो फरियादी महिला प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे थे। जब प्रीति ने इतने पैसे देने से इंकार किया, तो महिला टीआई ने महिला को वापस भेज दिया। टीआई वेदवती ने कहा कि 35 हजार से वो कम नहीं लेगी।

वही महिला प्रीति ने इसकी शिकायत ACB से कर दी, जिसके बाद एसीबी ने 20 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए महिला टीआई को गिरफ्तार किया है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !