ब्रम्हा कुमारी बहनों ने राजमिस्त्री संघ के भाई बहनों को दिया परमात्मा का परिचय,

0

 ब्रम्हा कुमारी बहनों ने राजमिस्त्री संघ के भाई बहनों को दिया परमात्मा का परिचय,

मेडिटेशन से हमारे अंदर की सभी बुराई स्वत: समाप्त हो जाता है.. ब्रम्हाकुमारी दीपिका बहन 


उत्तम साहू 

नगरी/बेलरगांव-प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय बेलरगांव के तत्वावधान में ब्रह्म कुमारी बहनों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित राज मिस्त्री रेजा कुली संघ के बहन भाई को परमात्मा का परिचय देते हुए कहा कि काम के साथ साथ अपने लिए अच्छे कर्म की कमाई जमा करना है, आज जो कमाई कर रहे हो वह कमाई आपलोंगो के साथ जाने वाला नही है, अपने काम के साथ अपने लिए श्रेष्ठ कर्मों की कमाई जमा करना है क्योंकि यही कमाई हमारे साथ जाएगा, बाकी धन दौलत सब यहीं पर रह जाएगा,

 परमपिता परमात्मा स्वयं इस धरा पर आकर हमें श्रेष्ठ कर्म करना सिखला रहे हैं,जब हमारा श्रेष्ठ कर्म कब होगा, तभी हम स्वयं को जानेंगे और अपने पिता को पहचानेंगे, इसके लिए आप प्रतिदिन समय निकालकर मेडिटेशन करेंगे तो खुद हमारे अंदर की जो भी बुराई है वह सब स्वत: खत्म हो जाएंगे, मेडिटेशन से हमारे अंदर के जो भी तनाव टेंशन और बीमारियां हैं वह सब ख़त्म हो जायेंगे इसके लिए 7 दिनों का कोर्स करने सेंटर में आए और जानिए हम कहां से आए हैं, हम कौन हैं, हमारा वास्तविक घर कहां है,और हमें कहां जाना है, इस दौरान राज मिस्त्री संघ के अध्यक्ष _भवर लाल साहू उपाध्यक्ष _युगलाल नेताम सचिव _शिवकुमार ध्रुव कोषाध्यक्ष_तोरण लाल साहू संरक्षक_राम चरण नागवंशी,रजाऊ राम शोरी :रमेश मरकाम सीता राम शताऊ धुरु पवन पटेल आसकरण नेताम पीनेश्वर यादव योगेश जुर्री सहित 19 गांव से आए हुए सैंकड़ों लोग उपस्थित थे ।


 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !