प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेंगे एक लाख रुपए...आवेदन 6 अगस्त तक आमंत्रित

0

 

प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेंगे एक लाख रुपए...आवेदन 6 अगस्त तक आमंत्रित 


उत्तम साहू 

धमतरी 22 जुलाई 2024/ संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्री दिलीप हरदाहा ने पात्र अभ्यर्थियों से आगामी 6 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि पात्रता की शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, अटल नगर, नवा रायपुर छ.ग. में अंतिम तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्टर्ड डाक से भी उक्त पते पर भेजा जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !