धमतरी जिले में अब तक 444.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

0

 

धमतरी जिले में अब तक 444.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज


उत्तम साहू 

धमतरी 22 जुलाई 2024/ जिले में एक जून से अब तक 444.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक 653.3 मि.मी. नगरी तहसील और सबसे कम 347.8 मि.मी. औसत वर्षा भखारा तहसील में दर्ज की गई है। इसी तरह बेलरगांव तहसील में 624.1 मि.मी., कुकरेल तहसील में 408.2 मि.मी., धमतरी तहसील में 374.4 मि.मी., मगरलोड तहसील में 353.4 मि.मी. तथा कुरूद तहसील में 350.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

 जिले में आज की औसत वर्षा 47.8 मि.मी. दर्ज की गई है। इसमें धमतरी तहसील में 63 मि.मी., कुरूद तहसील में 27.4 मि.मी., मगरलोड में 44.5 मि.मी., नगरी में 29.1 मि.मी., भखारा में 36.7 मि.मी., कुकरेल तहसील में 53 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 80.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !