गोरेगांव स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व आयोजित

0

 गोरेगांव स्कूल में श्रद्धा के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व..

उत्तम साहू 

नगरी - संकुल केंद्र अमाली अंतर्गत प्राथमिक /माध्यमिक शाला गोरेगांव में आज बड़े ही हर्षोल्लास श्रद्धा के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व। 



गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास के जन्म दिवस के अवसर पर आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व है ।क्योंकि सनातन धर्म में गुरु के स्थान को सर्वोच्च बताया गया है। गुरु हमें इस संसार में जीने के तरीके और अंधकार से प्रकाश तक ले जाने का मार्ग दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा पर्व गुरुओं के प्रति हमारी श्रद्धा और कृतज्ञता को प्रकट करता है ।इसलिए इस पर्व को लेकर सभी वर्गों में बड़े ही उत्साह देखते ही बनता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरुदेव व्ही के साहू पूर्व प्रधान पाठक, के एन यदुराज पूर्व व्याख्याता, एस के बंजारे पूर्व प्राचार्य अध्यक्षता ओम प्रकाश नेताम शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोरेगांव विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीणा बंजारे सभापति जिला पंचायत धमतरी, मालती बाई ध्रुव सरपंच गोरेगांव,उप सरपंच धनेश्वरी अटलखांम, पर उराम यादव थे। 


अतिथियों द्वारा मां शारदे के तेल चित्रों पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में गुरु की महिमा का बखान करते हुए उनके आदर्श पर चलने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि मीणा बंजारे सभापति जिला पंचायत धमतरी ने अपने संबोधन में जीवन में गुरु का सर्वोच्च स्थान बताया। चुलेश्वरी पायल प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गोरेगांव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए एकलव्य के जीवन पर प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर शिक्षक रूपवती पटेल, राकेश कुमार कोसरिया, केपी साहू, चंद्रप्रभा साहू व प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अतिथियों को स्वल्पाहार व छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित किया गया। कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए महर्षि वेदव्यास जी के जीवन पर स विस्तार प्रकाश डाला।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !