एक पेड़ मां के नाम प्रा.शा कोरमुड़पारा में किया गया पौधारोपण
उत्तम साहू
नगरी । ग्राम सांकरा के सबसे बड़े मुहल्ले कोरमुड़पारा में संचालित प्राथमिक शाला में एसएमसी सदस्यों और माताओं की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत औषधियुक्त नीम और सीताफल के पौधों का रोपण किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक रमतुराम ध्रुव एसएमसी सदस्य डाकेश्वर साहू के साथ साथ रूपलाल साहू सुरजबती मानिकपुरी और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे । संस्था प्रमुख नागेश कुमार टिकरिहा शिक्षक रोहित कुमार साहू के साथ साथ संस्था से सेवानिवृत्त हुए प्र पा एस पी ग्वाले भी उपस्थित रहे । उन्होंने बच्चों और पालकों को इन पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी तथा उनकी देखरेख करने की समझाइश भी दी।


